चाकुलिया के आमडांगरा गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता पर बहरागोड़ा ने कब्जा जमाया, Baharagora captured the football competition organized in Amdangara village of Chakulia.
चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के आमडांगरा गांव में केएडी श्री डूबका क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच के साथ समापन हो गया। फाइनल मैच में सौदा एकादश बहर…
प्रतियोगिता पर सौदा एलेवन बहरागोड़ा ने कब्जा जमाया। फाइनल मैच का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो की अनुपस्थित पर सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया।
मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र के लोकप्रिय खेल है। खेल से आपसी एकता और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे और अपनी पहचान बनाएं।
कहा की सांसद विद्युत वरण महतो ने ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के समय समय पर प्रतियोगिता आयोजित कर ग्रामीण प्रतिभा को एक बेहतर मंच देने का काम किया है, ताकि ग्रामीण प्रतिभा भी अपनी पहचान बना सके। प्रतियोगिता में विजेता टीम सौदा एकादश बहरागोड़ा को 30 हजार रूपए और उप विजेता टीम जवाइ फुटबॉल क्लब झारखंड 20 रूपए देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर टुलु साव , ग्राम प्रधान विजय सोरेन, मानिक हांसदा, बयाल किस्कू, उत्तम मुर्मू, गुरु चरण सोरेन, क्लब के सनातन हेम्ब्रम, सुखलाल सोरेन, सुखेंदु किस्कू समेत अन्य उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक मानिक हांसदा ने किया।



टिप्पणियाँ