एएलसी ने दोनों ट्रेड यूनियन व गुवा प्रबंधन को किया तलब

गुवा । सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) (केंद्रीय), चाईबासा ने सेल, बीएसएल की गुवा लौह अयस्क खदान प्रबंधन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन, गुवा के जोनल सचिव एवं झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष को 1…

एएलसी ने दोनों ट्रेड यूनियन व गुवा प्रबंधन को किया तलब

गुवा। सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) (केंद्रीय), चाईबासा ने सेल, बीएसएल की गुवा लौह अयस्क खदान प्रबंधन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन, गुवा के जोनल सचिव एवं झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष को 10 अगस्त को 12 बजे जरूरी दस्तावेज के साथ विशेष वार्ता हेतु चाईबासा कार्यालय में बुलाया है। 

यह बैठक उक्त दोनों ट्रेड यूनियनों की गुवा प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत के बाद बुलाई गई है। इस संबंध में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने बताया की सेल की गुवा खदान प्रबंधन तमाम नियमों को ताक पर रखकर खदान में उत्पादन के साथ-साथ ठेकेदारों से मिलकर ठेका मजदूरों का शोषण कर रही है। इसकी लिखित शिकायत हमने सहायक श्रम आयुक्त से की थी। 

उन्होंने कहा कि गुवा खदान प्रबंधन अपने खदान के तमाम प्रकार के भारी मशीनों व वाहनों से लेकर छोटे वाहनों का परिचालन ठेका, सेल अस्पताल में नर्स का कार्य, गेस्ट हाउस में कूक का कार्य आदि ठेका मजदूरों से करा रहे हैं। लेकिन इन मजदूरों को उनकी योग्यता अनुसार पैसा नहीं देकर अकुशल, अर्द्धकुशल मजदूरों का वेतन दे रहे हैं जो न्याय संगत नहीं है। 

इसके अलावे कई मजदूरों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है और 8 घंटे का न्यूनतम वेतन भी उन्हें नहीं दिया जा रहा है। अनेक मजदूरों का पीएफ आदि भी नहीं काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे बहुत से मामले हैं जिनकी शिकायत की गई थी। इसी मामले को लेकर दोनों ट्रेड यूनियनों व गुवा प्रबंधन को सहायक श्रम आयुक्त ने 10 अगस्त को वार्ता हेतु बुलाया है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280