LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

बच्चों के अंतर्मन को प्रभावित करता है पर्यावरण पर आधारित कार्यक्रम:- गुरु मां

 


गुवा । पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुण्डी शिशु वाटिका में हरियाली दिवस अत्यंत उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया। भैया बहनों ने हरे रंग के परिधान धारण करते हुए फल,सब्जी एवं वृक्ष को प्रतिबिंबित किया और सबों ने वृक्षों की उपयोगिता के बारे में कहा। 

गुरु मां ने सभी भैया बहनों के हरित रूप की प्रशंसा की और पर्यावरण में पेड़ों की महत्ता के विषय में कहानी के माध्यम से रोचक ढंग से बच्चों के सम्मुख प्रस्तुत किया।

 अपने कथन में उन्होंने कहा कि बचपन से ही इस तरह का कार्यक्रम बच्चों के अंतर्मन को पर्यावरण के समीप लेकर जाता है और उनमें वृक्षों के प्रति प्रेम की भावना उत्पन्न होती है। अतः विद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम होते रहना चाहिए।

No comments:

Post a Comment