लिपुंगा गांव में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ईचागुटू के ताला तोड़कर मध्यान भोजन की हुई चोरी

गुवा । नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत लिपुंगा गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ईचागुटू में बुधवार रात को अज्ञात चोरों के द्वारा स्कूल का दरवाजा में लटका ताला तोड़कर स्कूल के अंदर रखे मध्यान भोजन बनाने…

लिपुंगा गांव में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ईचागुटू के ताला तोड़कर मध्यान भोजन की हुई चोरी

 


गुवा। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत लिपुंगा गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ईचागुटू में बुधवार रात को अज्ञात चोरों के द्वारा स्कूल का दरवाजा में लटका ताला तोड़कर स्कूल के अंदर रखे मध्यान भोजन बनाने के लिए रखा गया चावल, दाल निकाल कर चोरी कर लिया गया। 

इस संबंध में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ईचागुटू के प्रधानाध्यापक सुमन कुमार ने बताया कि स्कूल की संयोजिका रोज की तरह सुबह जब स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाने के बाद पता चला कि बच्चों को खिलाने के लिए रखा गया मध्यान भोजन का चावल दाल गायब है। साथी ऑफिस में रखे कुर्सी टेबल को तोड़ दिया गया है। 

तुरंत ही इसकी सूचना प्रधानाध्यापक सुमन कुमार केरकेट्टा को दी गई और प्रधानाध्यापक सुमन कुमार के साथ शिक्षक अनुकरण बारला स्कूल पहुंच मामले की जांच की गई तो पाया कि उसके स्कूल में अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर चोरी की गई है। जिसमें से एक क्विंटल चावल, 25 किलो दाल की चोरी हो गई है। चोरों के द्वारा स्कूल के ऑफिस, किचन, शौचालय, बच्चे पढ़ने वाले के क्लास रूम कभी ताला तोड़कर उसकी चिटकनी को भी तोड़ दिया गया है। प्रधानाध्यापक सुमन कुमार के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज गुवा थाने में करने की बात कही है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280