एक ही जगह पर दो वाहन सारंडा घाटी में हुए दुर्घटनाग्रस्त

गुवा  । किरीबुरु-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर झाड़बेड़ा व बहदा गांव के बीच एक हीं स्थान पर ट्रक और पीकअप वैन अलग-अलग समय पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दोनों वाहन सड़क के किनारे लगे लोहे के गार्डवाल से टकराकर ख…

एक ही जगह पर दो वाहन सारंडा घाटी में हुए दुर्घटनाग्रस्त


गुवा
 । किरीबुरु-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर झाड़बेड़ा व बहदा गांव के बीच एक हीं स्थान पर ट्रक और पीकअप वैन अलग-अलग समय पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दोनों वाहन सड़क के किनारे लगे लोहे के गार्डवाल से टकराकर खाई में जाने से बच गए। उल्लेखनीय है की पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से सड़क के दोनों किनारे की मिट्टी गीली हो गई है।


 साथ हीं सड़क पर पहाड़ियों से आयी मिट्टी की वजह से यहां फीसलन हो गई है। घाटी में तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक मोड़ पर वाहन सही से घुमा नहीं पा रहे हैं। इससे ये दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर तीन वाहन इसी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हुए है। इन दोनों वाहन से पहले ॐ शांति स्थल मोड़ के पास एक ट्रेलर दो अगस्त को दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280