महिला समिति की महिलाओं ने सावन महोत्सव का किया शुभारंभ

गुवा  । अधिशासी महिला समिति, किरीबुरू के तत्वावधान में आफिसर्स क्लब में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन महोत्सव का शुभारंभ महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम …

महिला समिति की महिलाओं ने सावन महोत्सव का किया शुभारंभ

  


गुवा । अधिशासी महिला समिति, किरीबुरू के तत्वावधान में आफिसर्स क्लब में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन महोत्सव का शुभारंभ महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सभी महिलायें हरे परीधानों में सज, सवंर कर आयी थी। महिलाओं ने हाथों में लगी मेहंदी को प्रदर्शित किया।

 


इस दौरान सावन की थीम पर नृत्य, गीत, संगीत समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के दौरान सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मोना कुमार, दिव्या सिंह, काकुली दास, सुमी सिन्हा, एकता शर्मा, रुबी राठौर, हेमलता नागरु को सावन क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर मस्ती की।

 मौके पर महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय, सचिव स्वागता लोहार, संयुक्त सचिव इप्सिता सेठी, कोषाध्यक्ष भवानी दास, संयुक्त कोषाध्यक्ष स्वाती स्नेहा आदि दर्जनों महिलाएं शामिल थी।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280