Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

आकाहाटा गांव में सर्प दंश से महिला की मौत



गुवा। अत्यन्त नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अन्तर्गत बुंडू पंचायत के आकाहाटा गांव निवासी महिला मंगरी केराई की मौत बुधवार को सर्प दंश से हो गई। महिला की मृत्यु से उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए। ग्रामीणों ने बताया की आकाहाटा गांव पश्चिम सिंहभूम का अत्यन्त पिछड़ा एवं अविकसित गांव है। इस गांव में बिजली, सड़क, यातायात, चिकित्सा आदि की कोई सुविधा नहीं है।

 मृतका को सांप ने बुधवार की रात लगभग 10 बजे काटा था। लेकिन सड़क, यातायात, चिकित्सा सुविधा गांव में नहीं होने के कारण उसकी जान नहीं बचा सके। सांप काटने के बाद मंगरी केराई का इलाज गांव में हीं पारम्परिक पद्धति अथवा अंध विश्वास का सहारा लेकर किया जाता रहा। क्योंकि दूसरा कोई विकल्प व व्यवस्था गांव में नहीं था। ग्रामीणों ने बताया की आकाहाटा गांव घने जंगलों से घिरा है। 

ग्रामीण घर में लकड़ी जलाकर उससे उत्पन्न रौशनी में रात बिताने को मजबूर हैं। बारिश में विषैले सांपों का खतरा निरंतर बना रहता है। जंगल के चारों तरफ नक्सली बुबी ट्रैप, आइईडी लगाये हुये हैं। जिस वजह से बाहरी गतिविधियां नहीं होती। सरकार अथवा पुलिस-प्रशासन आकाहाटा गांव में बिजली, घर-घर सोलर लाईट, पक्की सड़क व यातायात सुविधा जल्द बहाल करने का कार्य करे। अन्यथा ऐसे हीं ग्रामीणों की मौत होते रहेगी।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template