जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से सलगा जोड़ी रेलवे स्टेशन के बीच कि यह घटना है जिस जगह को मखदुमपुर मछुआ पाड़ा के नाम से जाना जाता है। यहां लगभग महीने दो महीने से ट्रेन के बोगी से अवैध तरीके से कोयला चोरी का काम चल रहा है। यह कार्य दिन-रात 24 घंटा लगातार चलता रहता है। जिसके कारण बस्ती वासियों को बहुत सारे असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इस तरह की चोरी से बस्ती का माहौल बिगड़ने की स्थिति में आ गया है। वहां पर रोजाना मारपीट, दारू गांजा, जुआ के अपराध चरम पर आ गए हैं। रेलवे में इतनी बड़ी चोरी हर दिन 24 घंटा जोरों से चल रही है। जिसमें ना तो रेल प्रशासन कुछ कर रहे हैं और ना ही हमारे परसुडीह थाना अधिकारी कुछ कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment