LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

जुम्बईबुरु में सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच किया सामग्री वितरण, CRPF distributed material among the villagers in Jumbaiburu


गुवा
 । सीआरपीएफ -26 बटालियन के कमांडेंट कमलेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को नक्सल प्रभावित सारंडा के जुम्बईबुरु कैंप का दौरा किया। इस दौरान एफ/26 बटालियन के समवाय अधिकारी सह सहायक कमांडेंट सुबीर कुमार मंडल व अन्य पदाधिकारियों व जवानों के सहयोग से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जुम्बईबुरु गांव के बच्चों व ग्रामीणों के बीच जरुरी समानों का वितरण किये। 

ग्रामीण बच्चों को वस्त्र, शिक्षा सामग्री आदि भेंट कर सभी को भोजन कराया गया। उन्होंने सारंडा के ग्रामीणों से कहा कि सभी अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित करे। शिक्षा व ज्ञान ऐसा चीज है जिसे कोई चुरा नहीं सकता है। उन्होंने लोगों से किसी भी परिस्थिति में कानून विरोधी कार्य नहीं करने, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर मेहनत-मजदूरी कर शांति पूर्ण जीवन जीने की अपील की। 


उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ सारंडा में ग्रामीणों की सुरक्षा व सेवा के उद्देश्य से आयी है। हमारे सभी जवान व पदाधिकारी आपके परिवार के अभिन्न अंग हैं। हमसे जो बन पडे़गा वह हर संभव सहयोग करते रहेंगे। इस दौरान गांव के मुंडा जयराम व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment