LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में जख्मी सीआरपीएफ जवान की इलाज के दौरान मौत, CRPF jawan injured in encounter with Naxalites dies during treatment


चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोईलकेरा थाना अन्तर्ग सीपी गांव में शुक्रवार को सुरक्षा बलों व भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सीआरपीएफ 60 बटालियन के 2 जवान घायल हो गए. इसमें सुशांत कुमार को पैर में जबकि मुन्ना को सीने में गोली लगी. तत्काल उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दोनों घायल जवानों को रांची लगाया गया. मेडिका में इलाज के लिए लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने घायल सुशांत कुमार को मृत घोषित कर दिया वहीं मुन्ना फिलहाल इलाजरत हैं.

बताया जा रहा है कि चाईबासा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोईलकेरा थाना क्षेत्र स्थित सीपी गांव में सर्च अभियान चला रही थी. 11 बजे के आसपास घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया, जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. हालांकि इस दौरान 2 जवान घायल हो गए, फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.

No comments:

Post a Comment