जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव नितीश निलेश सांगा के निर्देशानुसार शनिवार को टाटा स्टील गेट साकची एवं करीम सिटी कॉलेज के समीप कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गाया। इस दौरान डालसा टीम में शामिल पीएलवी के रुप मे नागेन्द्र कुमार, प्रकाश मिश्रा, संजय तिवारी एवं सदानंद महतो द्वारा मजदूरों के बीच श्रम कानुन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया।
इस दौरान कंपनी मे काम करने वाले मजदुरो के पीएफ, ईएसआई एवं सरकार के कल्याण कारी योजनाओ के बारें में जानकारी दी गई। साथ ही डालसा के कार्य व उद्देश्यों के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा ई श्रमिक कार्ड , प्रधान मंत्री श्रमिक बीमा योजना, पेशन योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सीनियर सिटीजन के अधिकार, माध्यस्थता कानून आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही करीम सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों को चाइल्ड प्रोटेक्शन, बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा आदि कानून के बारे मे जानकारी दिया गया और सभी को पम्पलेट्स व बुकलेट भी दिया गया।
No comments:
Post a Comment