Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जमशेदपुर के 44 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा 44 players from Jamshedpur will participate in the Federation Cup Powerlifting Championship.

 


Upgrade Jharkhand News. पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन इंडिया की ओर से 20 से 23 अगस्त 2026 तक फेडरेशन कप नेशनल अंडर-डेवलपमेंट एवं एलीट पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का आयोजन पश्चिम बंगाल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जमशेदपुर से झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन के 44 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की सूची झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन के महासचिव कन्हैया कुमार सिंह की ओर से पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन इंडिया के महासचिव दुर्गेश राजोरिया को भेजी गई है।


प्रतियोगिता में जमशेदपुर से शामिल होने वाले खिलाड़ियों में अनोखी भगत, पीयूष शेखर, यश कुमार, अभिनव निखिल टोप्पो, सृति पॉल, विहान कुमार, मोहित रंजन, कन्हैया कुमार सिंह, मनीष कुमार चौहान, दीपशिखा कुमारी, रेनू कुमारी, महेश मिश्रा, अंकित कुमार सिंह, इशिका पालित, अजय कुमार, ध्रिमन दास, नीरेश शर्मा, तहिन दत्ता, जगजीत सिंह, मृत्युंजय पाठक, देवराज कुमार, विकास कुमार मुखी, पी. पद्मा, रविनब्रा नाथ महतो, हिमाद्री भकत और राकेश शामिल हैं।


इसके अलावा काजल किरण पटेल, बिद्युत सरकार, भूपेश कुमार महतो, ज्योति पटेल, ताहिरा खातून, निखत परवीन, आयशा परवीन, अमीना अल्जा, ताकेर आलम, प्रीति कुमारी, रीबा खान, शिफा सारा, गौरव सिंह, शिवम कुमार, पुष्कर कुमार, देवजानी सरकार, प्रद्युत सरकार और एम. मुंडा भी जमशेदपुर की टीम का हिस्सा हैं। टीम के प्रबंधन की जिम्मेदारी मुस्कान फातमा को टीम मैनेजर के रूप में दी गई है। झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन के महासचिव कन्हैया कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जमशेदपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शहर और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।


फेडरेशन कप में बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट जैसी पावरलिफ्टिंग स्पर्धाओं में खिलाड़ियों को अपनी ताकत और तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। जमशेदपुर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के चयन से स्थानीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU