Gua

सावन के अंतिम सोमवारी पर गुवा के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, Devotees performed Jalabhishek in the pagodas of Guava on the last Monday of Sawan

गुवा  । गुवा के तीनों शिवालयों में अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान गुवा बाजार कुसुम घाट स्थित शिवालय में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने श्रद्धालुओं को अपील करते हुए कहा क…

 सावन के अंतिम सोमवारी पर गुवा के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक,  Devotees performed Jalabhishek in the pagodas of Guava on the last Monday of Sawan



गुवा । गुवा के तीनों शिवालयों में अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान गुवा बाजार कुसुम घाट स्थित शिवालय में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने श्रद्धालुओं को अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु लाइन लगाकर जलाभिषेक करें। वहीं गुवा के योग नगर स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। तथा गुवा रेलवे स्टेशन कॉलोनी स्थित शिवालय में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। 

श्रद्धालुओं को शिवालयों में जलाभिषेक करने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए गुवा प्रशासन ने गुवा के तीनों शिवालयों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। गुवा के तीनों शिवालयों में श्रद्धालुओं की अंतिम सोमवारी पर काफी भीड़ देखी गई। वहीं गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के शिवालय में मंदिर कमेटी की ओर से खिचड़ी एवं खीर भोग का आयोजन कर महाभोग प्रसाद वितरण किया गया।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280