LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

नव पदस्थापित थाना प्रभारी का डायरेक्टर ने किया स्वागत , The director welcomed the newly posted station in-charge



ईचागढ़। सरायकेला खरसावां जिला के कूकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह थाना का नव पदस्थापित थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार का जैन इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर जईनुद्दीन अंसारी ने बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नये थाना प्रभारी का बुके देकर स्वागत किया गया।

 उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी ने क्षेत्र की अमन चैन के लिए तत्पर रहते हुए क्षेत्र के स्कूल, कालेजों में छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने के लिए भी सुरक्षा आदि को लेकर जागरूक करने की बात कही। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि समय समय पर स्कूलों में जाकर बच्चों के साथ दोस्ती किया जाएगा एवं बच्चों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर साझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चे निडर होकर स्कूल जाएं , किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

No comments:

Post a Comment