बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में नि:शुल्क पानी का वितरण , Free water distribution in Bagbeda Housing Colony,
जमशेदपुर। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आज तीसरे दिन भी मोटर की मरम्मत नहीं होने के कारण पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के दोनों नि…
जमशेदपुर। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आज तीसरे दिन भी मोटर की मरम्मत नहीं होने के कारण पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के दोनों निजी टैंकरों से बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क पीने का पानी वितरण करवाया गया है। इस तरह पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के 3000 वाली निजी पानी टैंकर से दो ट्रिप कर कुल 6000 लीटर पीने का पानी वितरण करवाया गया है। इस दौरान रोड नंबर 5 एवं रोड नंबर 6 में स्थानीय लोगों ने कतार मे लगकर पीने का पानी भरे।
पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि जब तक मोटर की मरम्मत नहीं होती है तब तक पूरे बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क पीने का पानी का वितरण होते रहेगी। वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि सोमवार को नेहरू मैदान में स्थानीय लोगों के बीच पीने का पानी वितरण करवाया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के द्वारा निःशुल्क पानी वितरण किए जाने पर धन्यवाद दिए हैं।



टिप्पणियाँ