LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ने विश्व स्तपान जागरूकता सप्ताह के तहत महिलाओं को किया जागरुक, Inner Wheel Club Jamshedpur made women aware under World Breastfeeding Awareness Week,

जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ने विश्व स्तपान जागरूकता सप्ताह के तहत ईसीसी कम्युनिटी सेंटर में महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाया। इस मौके पर  क्लब की कन्वेनर पी पी नलिनी रामामूर्ति और पी पी वर्षा गांधी ने महिलाओं को यह बताया कि कैसे माताओं को अपने बच्चो को दूध पिलाने के कई फायदे है। 

कैसे मां और बच्चे दोनों कई गंभीर बीमारी से बच  सकते हैं। जो मां अपने बच्चे को दूध पिलाती है उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है ,जो बच्चे दूध पीते हैं उनमें प्रतिरोधक  क्षमता मजबूत हो जाती है। इन सारे विषयों पर प्रकाश डाला।

इस मौके साठ से सत्तर महिलाएं वहॉ उपस्थित थी, वहां की महिलाओं  के बीच क्लब की तरफ से बिस्किट का वितरण किया गया । प्रेसिडेंट अर्चना शेखर, सेक्रेटरी एग्नेस बॉयल,अनु सहगल एवम अर्चना सिंह इस मौके पर उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment