जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने बाराद्वारी स्थित "आशीर्वाद ओल्ड एज होम" में भजन संध्या का आयोजन किया। इस सेवा के माध्यम से होम के बुजुर्गों का न केवल मनोरंजन किया गया, बल्कि उन्हें आध्यात्मिकता का माहौल भी प्रदान किया गया।
संयोजक पी. श्रीधर ने टीम के साथ अपनी मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किए और उपस्थित चेहरों पर मुस्कान ला दी। धन्यवाद के प्रतीक के रूप में धूप कोन वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष इरा बंधोपाध्याय ने किया।
No comments:
Post a Comment