Jamshedpur (Nagendra) नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर दीनदयाल जन आजीविका योजना अंतर्गत सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान का कार्य किया जा रहा है। पूरे राज्य में 10 नगर निकायों में सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान तैयार करने का कार्य किया जा रहा है , इस बाबत आज मानगो नगर निगम में महापौर सुधा गुप्ता की अध्यक्षता में फोकस ग्रुप डिस्कशन का आयोजन हुआ। सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान तैयार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी संस्थान नित कालीकट केरल एवं नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड के बीच एमओयू हुआ है। यह आगामी 5 वर्षों के लिए शहरी आजीविका से जुड़े सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान तैयार करेंगे। आज आयोजित फोकस ग्रुप डिस्कशन में महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता,उप महापौर राहुल कश्यप,अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहे।
सी एम एम,जिला उद्योग केंद्र पूर्वी सिंहभूम के अधिकारी, जेएसएलपीएस के अधिकारी,टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य, एरिया लेवल फेडरेशन के मेंबर, स्वयं सहायता समूह के मेंबर,सीओ और सीआरपी के अलावा NIT कालीकट के अधिकारी साक्षी, प्रीतेश रंजन, लिखिता आदि उपस्थित रहे। महापौर सुधा गुप्ता के द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए स्वर्निर्मित हस्त निर्मित करने वाले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए साप्ताहिक हाट लगाने को लेकर फोकस किया गया। शहर को सिस्टमैटिक ढंग से रखरखाव करने के लिए प्लानिंग किया गया एवं महापौर के द्वारा वेंडिंग जोन बनाने को लेकर फोकस किया गया ताकि सड़क के किनारे सब्जी बेचने वाले पद विक्रेताओं के कारण ट्रैफिक की समस्या ना हो एवं कोई दुर्घटना घटित ना हो।
उन्होंने बताया कि बस अड्डा के लिए तैयारी की जा रही है, जिसमें सभी प्रकार के वर्ग के लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार मिल सकेगा और शहर भी सुव्यवस्थित हो सकेगा । महापौर के द्वारा इस संबंध में कई दिशा निर्देश दिए गए। वहीं अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा बताया गया कि सिटी लाइव लोकेशन प्लान तैयार करने के लिए फोकस ग्रुप डिस्कशन में गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को रोजगार ,स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर पैदा करने हेतु शहर में आजीविका की वर्तमान स्थिति और कर्मियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु रोड मैप की आवश्यकता है तथा स्वयं सहायता समूह, स्ट्रीट वेंडर, युवाओं ,स्थानीय कारीगरों ,कॉमन इंटरेस्ट ग्रुप अ सुरक्षित व्यावसायिक समूह आदि के आजीविका को बेहतर बनाने एवं उन्हें अन्य योजना का लाभ देने ,सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता है।
इस दौरान उप महापौर के द्वारा शहरी गरीबों के लिए जागरूकता अभियान, मजबूत सामुदायिक संस्थान बनाने उन्हें कौशल विकास प्रदान करने ,आर्थिक सहयोग प्रदान करने और बाजार से जुड़ने में आवश्यक मदद जिसमें भविष्य में रोजगार सृजन गरीबी उन्मूलन और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा पर जोर दिया तथा गुणात्मक सर्वेक्षणों के माध्यम से जानकारी एकत्र आजीविका कर्मियों की चुनौती और अवसरों का मूल्यांकन एवं आजीविका कार्य योजना और कार्य अनिवार हेतु रणनीतियां विकसित करना और उन्हें लागू करने की बात कही गई। महापौर के द्वारा स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए जा रहे प्रोडक्ट को मार्केट से लिंक करने का प्लानिंग करने की बात कही गई ताकि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाए गए स्वनिर्मित हस्त निर्मित सामग्री का उचित मूल्य मिल सके एवं अधिक से अधिक सामग्री बनाकर बिक्री करने का कार्य किया जा सके। जिला उद्योग केंद्र की अधिकारी एवं जेएसएलपीएस के अधिकारी के द्वारा भी डिस्कशन किया गया।
इस दौरान निम्न बिंदुओं पर फोकस किया गया : गरीबी उन्मूलन और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा ,।शहरी गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों की पहचान , स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर आदि पर फोकस किया गया।


No comments:
Post a Comment