LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

कांड्रा पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर किया जब्त, चालक फरार, Kandra police seized two tractors carrying illegal sand


गम्हरिया।
कांड्रा थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान बानाडूंगरी के पास अवैध रूप से बालू ले जाते दो ट्रैक्टर को पकड़ कर जब्त कर लिया है। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इस बावत कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी देते हुए कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर को कांड्रा थाना लाया गया है। आगे की करवाई के लिए गम्हरिया के अंचलाधिकारी को सूचना दे दी गई है। अंचलाधिकारी की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद कारवाई की जाएगी।
 

No comments:

Post a Comment