बनटोला जाने वाली कच्ची सड़क पर कीचड़ व गड्ढे से ग्रामीण परेशान

गालूडीह।  एनएच 33 से जोड़िसा पंचायत के छोलागोड़ा गांव के बनडीह टोला जाने वाली कच्ची सड़क पर जलजमाव होने से कीचड़ बन गया है। फिसलन व सड़क में गड्ढे होने के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।  इस प…

बनटोला जाने वाली कच्ची सड़क पर कीचड़ व गड्ढे से ग्रामीण परेशान

 


गालूडीह। एनएच 33 से जोड़िसा पंचायत के छोलागोड़ा गांव के बनडीह टोला जाने वाली कच्ची सड़क पर जलजमाव होने से कीचड़ बन गया है। फिसलन व सड़क में गड्ढे होने के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

 इस पथ पर दोपहिया वाहन के चालक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों पहले एक मोटरसाइकिल सवार युवक इस सड़क में असंतुलित हो कर गिर गया था। बरसात के दिनों में सड़क पर बने कीचड़ व फिसलन बन जाने के कारण दुर्घटनाओं को आमंत्रित दे रहा है। स्थानीय लोगो ने इस सड़क को दुरूस्त कराने की संबंधित विभाग से मांग की है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280