वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की एक बैठक पंचायत भवन के संपन्न, A meeting of Ward Member cum Deputy Chief Association was held at Panchayat Bhawan,
जमशेदपुर। जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की एक बैठक प्रखंड विकास कार्यालय परिसर में स्थित पंचायत भवन के समीप संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे ने किया, जबकि संच…
संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे ने कहा की घोषणा तो सरकार कर चुकी है मगर अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि को मानदेय नहीं मिली है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस संबंध में जिला उपायुक्त के माध्यम से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समस्त वार्ड सदस्य,उप मुखिया के हस्ताक्षर युक्त एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। जिसमें वार्ड सदस्य, उप मुखिया सहित तमाम जनप्रतिनिधियों का मानदेय उनके खाता मे भेजने की मांग शामिल रहेगी। इसके अलावे महीना में एक बार संघ की बैठक करके संगठन की मजबूती हेतु आगे की रणनीति भी बनाने का निर्णय लिया गया है।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे, मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता, संघ के पदाधिकारी आलम ताज, अरमान खान, मैनुल खान, हलीम, अरुण साडिल, रवि कर्मकार, रजिया परवीन, पूजा कुमारी, विनीता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ