Jamshedpur

शहर की जानी मानी समाज सेविका व शिक्षिका डॉक्टर अनिता निधि को जयपुर की भव्या फाउंडेशन ने सम्मानित किया, Renowned social worker and teacher Dr. Anita Nidhi of the city was honored by Jaipur's Bhavya Foundation.

जमशेदपुर। जयपुर, भव्या फाउंडेशन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन और ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2023 सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर के जगतपुरा स्थित सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के कालिंदी ऑ…

शहर की जानी मानी समाज सेविका व शिक्षिका डॉक्टर अनिता निधि को जयपुर की भव्या फाउंडेशन ने सम्मानित किया, Renowned social worker and teacher Dr. Anita Nidhi of the city was honored by Jaipur's Bhavya Foundation.


जमशेदपुर।
जयपुर, भव्या फाउंडेशन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन और ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2023 सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर के जगतपुरा स्थित सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के कालिंदी ऑडिटोरियम में 30 जुलाई 2023 को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी और उद्यमी राज खान एवं राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा डॉक्टर अर्चना शर्मा ने शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए डॉक्टर अनिता निधि, जमशेदपुर, झारखंड को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2023 के सम्मान से सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में देश विदेश और प्रदेश की 200 प्रतिभाओं को उनके साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, समाज सेवा, कला, ज्योतिष, कृषि, फिल्म, फैशन एवं शारीरिक रूप से असक्षम और कैंसर पीड़ितों को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अति विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त की हैं। इनमें 15 विदेशी प्रतिभाएं भी सम्मानित हुईं। डॉक्टर अनीता निधि को पिछले साल 2022 में भी भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में 'हिंद शिरोमणि' का खिताब मिला था। इस सुंदर और सफल कार्यक्रम के लिए Switch निशा माथुर, शैलेंद्र माथुर एवं उनकी टीम को कोटिश: धन्यवाद एवं आभार।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280