विधायक समीर महंती ने कई गांव का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू, MLA Sameer Mahanti visited many villages, came face to face with the problems of the villagers
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा के बनकटा पंचायत के कई गांव का विधायक समीर महंती ने दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विधायक को सूचना दी गई थी की कोई भी गांव में ड्रेनेज सुविधा नहीं होने के कारण और एक निजी ता…
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा के बनकटा पंचायत के कई गांव का विधायक समीर महंती ने दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विधायक को सूचना दी गई थी की कोई भी गांव में ड्रेनेज सुविधा नहीं होने के कारण और एक निजी तालाब के भर जाने से सड़क पर जल जमाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल जमाव होने से बरसात के समय बीमारी को भी आमंत्रण दे रहा है।
ग्रामीणों की समस्या पाकर विधायक श्री महंती ने स्थल का निरीक्षण कर बीडीओ से दूरभाष पर बात कर उक्त समस्या के समाधान करने के लिए अविलंब पहल करने का निर्देश दिया है। विधायक ने कहा कि बारिश के समय किसी तरह की महामारी ना फैले और ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। इसको ध्यान में रखते हुए जल्द जलजमाव के निकासी के लिए ड्रेनेज निर्माण कराने का बीडीओ को आदेश दिया है।
मौके पर प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रखंड उप प्रमुख मनोरंजन होता, झामुमो नेता सौमित्र ओझा, मदन मन्ना, अरुण बारिक, राजीव गिरी, बापी साव, सुमित माईति, विश्वजीत ओझा, बुद्धदेव साव, पप्पु कर, आशीष कर समेत अन्य उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ