बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक का किया स्वागत, JMM workers welcomed the MLA in Manushmuria of Baharagora
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया स्थित पार्टी कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नवगठित केंद्रीय समिति में केंद्रीय सचिव नियुक्त होने पर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर महंती का…
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया स्थित पार्टी कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नवगठित केंद्रीय समिति में केंद्रीय सचिव नियुक्त होने पर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर महंती का पार्टी के वरिष्ठ नेता और बहरागोड़ा प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ हांसदा, भूतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मांडी ,बापी बंद, संजीव दास ,तारक घटवारी, बुद्धदेव दास ,नंदू गिरी, रॉबिन हांसदा आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर और आतिशबाजी के साथ नारेबाजी करते हुए विधायक समीर महंती का भव्य स्वागत किया।
मौके पर विधायक श्री महंती ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वे ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करेंगे।सभी कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन का विस्तार करेंगे।



टिप्पणियाँ