Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जिला एवं प्रखंड से आए अधिकारियों ने महिलाओं द्वारा संचालित सूखे पत्तों से जलावन बनाना, पत्तल बनाना का निरीक्षण किया, Officials from the district and block inspected the making of firewood, making plates from dry leaves operated by women.


गुवा । नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव में महिलाओं के लिए जेएसएलपीएस के विशेष केंद्रीय सहायता निधि (sca) फंड से लगाया गया सूखे पत्ते से जलावन बनाने की ब्रीक्विटी यूनिट का निरीक्षण करने पहुंचे जिला से आईएएस असिस्टेंट कलेक्टर सृष्टि राजलक्ष्मी, पीएमयू सदस्य पल्लव जैन, नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो तथा नोवामुंडी प्रखंड अंचल अधिकारी सुनील चंद्रा। 


इस निरीक्षण के दौरान पूरी बारीकी से संयंत्र निरीक्षण कर महिलाओं को आगे बढ़ाने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही सभी अधिकारियों ने गुवा रेलवे स्टेशन स्थित महिलाओं द्वारा लगाया गया कागज प्लेट बनाने की मशीन एवं चावल से मूंड़ी बनाने का मशीन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान समूह की महिलाओं ने कहा कि महिला समूह से जुड़कर महिला समूह से ही लोन लेकर यह घरेलू उद्योग धंधा की शुरुआत की गई है, ताकि हम सब महिलाएं स्वावलंबी बन सके। 


साथ ही महिला समूह की महिलाओं को जिला से आए अधिकारियों ने कहा कि जो भी समूह की महिलाएं और आगे बढ़ना चाहती है वह अपना घरेलू उद्योग लगाकर आगे बढ़ सकती है इसके लिए बैंकों के द्वारा समूह की महिलाओं को लोन भी दिया जा रहा है। समूह की महिलाओं से लोन लेने पर उन्हें मात्र 7% ब्याज ही देना पड़ेगा। इस दौरान मौके पर जेंडर ममता देवी, जेंडर गीता देवी, बैंक सखी अनुराधा राव तथा विभिन्न समूह की महिलाएं मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template