Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

ईचागढ़ थाना परिसर में हुआ रूद्राभिषेक ,विधायक हुई शामिल, Rudrabhishek took place in Ichagarh police station premises, MLA joined


ईचागढ़। ईचागढ़ थाना परिसर में मनोकामना शिव मंदिर में श्रावणी पुजा में रूद्राभिषेक सह श्रृंगार पूजा का आयोजन किया गया। रूद्राभिषेक में विधायक सविता महतो सहित कई समाजसेवी, नेता व पदाधिकारी मंदिर पहुंचे व माथा टेककर क्षेत्र की शांति व समृद्धि की कामना किए। वहीं पंडित चंद्रभान द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रूद्राभिषेक सम्पन्न कराया गया। 

मारूति नंदन मनोकामना शिव मंदिर पुजा समिति द्वारा भव्य रूद्राभिषेक सह श्रृंगार पुजा का आयोजन किया गया। श्रावण माह के पावन महिना में  जल ,दुध, दही, गन्ना रस से विशेष अभिषेक किया गया। पंडित चंद्रभान ने बताया कि प्रतिवर्ष श्रावण के पवित्र माह में मारूति नंदन मनोकामना शिव मंदिर समिति द्वारा धूमधाम से रूद्राभिषेक सह श्रृंगार पुजा किया जाता है। 

उन्होंने कहा कि थाना परिसर में भव्य पुजा का आयोजन किया गया। मौके पर तिरुलडीह थाना प्रभारी चितरंजन कुमार, चांडिल प्रभारी दिनेश ठाकुर, नीमडीह एसआई अजित कुमार,प्रमुख गुरुपद मार्डी,समिति अध्यक्ष अरूण माझी,सचिव अनिल सिंह, केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो, राजेन सिंह मुंडा, अमित कुमार सिन्हा, पंचानन पातर, मुरलीधर मिश्रा, बासुदेव चटर्जी,अमुल्य प्रमाणिक, कमल साव, सुबोध कुमार,आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template