होटल रामादा में जमशेदपुर आब्सट्रेटिशियन एंड गायनीकोलोजिकल सोसाइटी के स्त्रीरोग विशेषज्ञों का सावन मिलन आयोजित, Sawan Milan of gynecologists of Jamshedpur Obstetrician and Gynecological Society organized at Hotel Ramada,
जमशेदपुर। जमशेदपुर आब्सट्रेटिशियन एंड गायनीकोलोजिकल सोसाइटी के स्त्रीरोग विशेषज्ञों का सावन मिलन आयोजन अध्यक्ष डॉ विनोद अग्रवाल, डॉ आशा गुप्ता ,डॉ सरिता द्वारा किया गया। सोसाइटी के संरक्षक डॉ आलोक द…
डॉ विनोद अग्रवाल, डॉ संयुक्ता नंदा जी ने गीत गाया ,डॉ मंजुला श्रीवास्तव कजरी और लोक गीत गायीं। डॉ आशा गुप्ता ने ऋंगार रस की कविताएं सुनायीं,और सावन के महत्व को बताया। इस अवसर पर मेंहदी और सावन के झूले का विशेष इंतजाम रहा । हाथों में मेंहदी लगवाना और झूले का सखियों नें हरियाली तीज का आनंद उठाया।
विशेष खेल के अंतरगत स्त्री रोग विशेषज्ञों को फिल्म का गाना गाते एक्टिंग भी करनी थी। इसमें सब ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सहभागिता और प्रश्नोतरी के आधार पर डॉ रेणुका चौधरी और डॉ रेणु सिन्हा को प्रथम एंव द्वितीय सावन क्वीन की उपाधि से नवाजा गया ,और उन्हें ताज भी पहनाया गया।इसकी निर्णायक डॉ अंजु बजोरिया और डॉ ममता दत्ता जी रहीं। इस मिलन में अपने अति व्यस्त जीवन से कुछ पल निकालकर पचास से उपर स्त्रीरोग विशेषज्ञों नें बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिसमें डॉ संगीता सिंघल,डॉ रंजना जोशी ,डॉ विनीता सिंह,डॉ सुभद्रा मल्लिक,डॉ नूतन दयाल एवं अन्य की विशेष उपस्थिति रही।




टिप्पणियाँ