Jamshedpur

स्मिकि ने जीता गोल्ड, अंशु को साउथ एशिया योगी श्रेष्ठ अवार्ड, Smiki won Gold, South Asia Yogi Shrestha Award to Anshu

नेपाल के काठमांडू में साउथ एशिया योगासन चैंपियनशिप संपन्न जमशेदपुर।  शहर में योग को एक नया आयाम देनेवाले व कई अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड जीतनेवाले योग गुरु अंशु सरकार की धर्मपत्नी श्रीमती स्मिकि सरकार ने ने…

 स्मिकि ने जीता गोल्ड, अंशु को साउथ एशिया योगी श्रेष्ठ अवार्ड,   Smiki won Gold, South Asia Yogi Shrestha Award to Anshu


नेपाल के काठमांडू में साउथ एशिया योगासन चैंपियनशिप संपन्न

जमशेदपुर। शहर में योग को एक नया आयाम देनेवाले व कई अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड जीतनेवाले योग गुरु अंशु सरकार की धर्मपत्नी श्रीमती स्मिकि सरकार ने नेपाल के राजधानी काठमांडू में आयोजित 13वीं साउथ एशिया योगासन चैंपियनशिप की महिला श्रेणी (वीमेंस ग्रुप) में गोल्ड जीतकर लौहनगरी सहित पूरे झारखंड के मान बढ़ाया। वहीं अंशु सरकार ने भी उसी प्रतियोगिता में ''साउथ एशिया योगी श्रेष्ठ अवार्ड-2023'' प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता पुनः सिद्ध की।

उक्त प्रतियोगिता 26 अगस्त, 2023 को योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ एशिया और योगा ओ संस्कृति कला केन्द्रम की ओर से आयोजित हुआ। इसमें कुल 364 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें सरकार दंपति को उक्त सम्मान व अवार्ड प्राप्त हुआ। उन दोनों को आयोजक मंडली के अध्यक्ष योगी महेंद्र भाई भट्टराज व महासचिव डॉ जीत शंकर नाथ ने प्रदान किया। मौके पर नेपाल योगा कॉउंसिल के महासचिव चूड़ामणि खरकी, डॉ लोकनाथ नाथ सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280