धालभूम क्लब में महिला अधिकारों ने मनाया सावन महोत्सव का कार्यक्रम, Women's rights celebrated Sawan Mahotsav program in Dhalbhum Club
जमशेदपुर। जमशेदपुर की अधिवक्ताओं ने सावन महोत्सव पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आज सभी अधिवक्ता महिलाओं ने एक दिन अपने सारे काम एवं तनाव को छोड़कर अपने लिए कुछ घंटे निकाले और कई मनोरंजक कार्यक्रम प्रस…
जमशेदपुर। जमशेदपुर की अधिवक्ताओं ने सावन महोत्सव पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आज सभी अधिवक्ता महिलाओं ने एक दिन अपने सारे काम एवं तनाव को छोड़कर अपने लिए कुछ घंटे निकाले और कई मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और सावन क्वीन का खिताब दिया गया और पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीनियर्स और जूनियर्स महिला अधिवक्ताओं ने इस सावन के शुभ अवसर को यादगार बना दिया। इस कार्यक्रम में श्रीमती कमलजीत कौर एवं रंजनी मिश्रा जैसी सीनियर्स भी उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कमेटी मेंबर,श्रीमती विनीता मिश्रा एवं श्रीमती विनीता सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन की कई महिला अधिवक्ता ने कार्यक्रम में भाग भी लिया और सावन महोत्सव का आनंद उठाया।




टिप्पणियाँ