Galudih

स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, कुलियाना में नाव परिचालन ठप, Water level of Subarnarekha river increased, boat operation stalled in Kuliana

गालूडीह।  तेज बारिश और जलस्तर बढ़ने के कारण सुवर्णरेखा नदी लगातार उफनती जा रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों से निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने से की अपील की है।…

 स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, कुलियाना में नाव परिचालन ठप, Water level of Subarnarekha river increased, boat operation stalled in Kuliana

गालूडीह। तेज बारिश और जलस्तर बढ़ने के कारण सुवर्णरेखा नदी लगातार उफनती जा रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों से निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने से की अपील की है। उपायुक्त द्वारा सभी बीडीओ, सीओ व नगर निकायों को जरूरी एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वर्णरेखा नदी में पानी के दबाव के मद्देनजर कुलियाना नाव घाट के नाव परिचालन ठप है। नाव परिचालक मंगल कर्मकार ने फिलहाल नाव परिचालन रोक दी है। विदित हो कि कुलियाना नाव घाट से बड़ाखुर्शी, बिरिहगोड़ा, आमचुड़िया, सालबनी आदि गांव के किसान गोविंदपुर, जादूगोड़ा तथा टेल्को सब्जियों को बेचने के लिए ले जाते है। नाव घाट परिचालन ठप होने से किसानों को बाजार तक उपज ले जाने में काफी परेशानी हो रही है।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280