Mumbai

पैन इंडिया स्टार प्रभास की नई फिल्म 'सालार : पार्ट 1-सीजफायर' का पोस्ट प्रोडक्शन तेज गति से जारी, Post production of Pan India star Prabhas' new film 'Saalar: Part 1-Ceasefire' continues at a fast pace

मुंबई।  होम्बले फिल्म्स के बैनर तले निर्मित पैन इंडिया स्टार प्रभास की नई फिल्म 'सालार:पार्ट 1-सीज़फ़ायर' अब बहुत जल्द सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। इस फिल्म की एक छोटी सी झलक जारी किए जाने …

 पैन इंडिया स्टार प्रभास की नई फिल्म 'सालार : पार्ट 1-सीजफायर' का पोस्ट प्रोडक्शन तेज गति से जारी,  Post production of Pan India star Prabhas' new film 'Saalar: Part 1-Ceasefire' continues at a fast pace

मुंबई। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले निर्मित पैन इंडिया स्टार प्रभास की नई फिल्म 'सालार:पार्ट 1-सीज़फ़ायर' अब बहुत जल्द सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। इस फिल्म की एक छोटी सी झलक जारी किए जाने के बाद से  सिनेप्रेमियों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ी हुई  है और तब से दर्शक इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स इस मेगा-एक्शन एंटरटेनर फिल्म को थिएटर्स में उतारने के लिए फुल रफ्तार से काम में जुटे हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात का भी ध्यान रखा है कि फिल्म की क्वालिटी के साथ किसी भी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज न हो और दर्शकों तक बेस्ट सिनेमा पहुंचे।

यह फिल्म केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील और बाहुबली स्टार प्रभास के बीच पहले सहयोग का प्रतीक है। इसलिए निर्देशक प्रशांत नील 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' के फाइनल आउटपुट के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने हर चीज को परफेक्ट बनाने के लिए प्राथमिकता देने के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम तेजी से करने का फैसला किया है। फिल्म को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि, दर्शकों तक बेस्ट फिल्म पहुंचाने को सुनिश्चित करने के लिए नवंबर में फिल्म रिलीज की संभावना अधिक है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280