गुवा में मुख्यमंत्री आगमन को लेकर जिला प्रशासन गुवा का दौरा कर क्षेत्र का लिया जाएजा, अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश, Regarding the Chief Minister's arrival in Guva, the district administration would visit Guva and take stock of the area, gave instructions to the officers,
गुवा । 8 सितंबर को गुवा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्रद्धांजलि देने व जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 सितंबर को ही सारंडा के 50 मुंडा, मानकी को मोटरसाइकिल वि…
गुवा । 8 सितंबर को गुवा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्रद्धांजलि देने व जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 सितंबर को ही सारंडा के 50 मुंडा, मानकी को मोटरसाइकिल वितरण करेंगे। इसकी तैयारी व सुरक्षा को लेकर चाईबासा के उपायुक्त अनन्य मित्तल व जिला पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ गुवा सेल क्लब में आज सोमवार दोपहर 1:00 बजे बैठक की। बैठक के बाद उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया।
साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। जिस्म की श्रद्धांजलि सभा स्थल एवं जनसभा स्थल में सुरक्षा को देखते हुए कई बैरिकेड लगाने का दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान दौरें में पहुंचे चाईबासा उपयुक्त अनन्य मित्तल, चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, जगन्नाथपुर एसडीओ शंकर एक्का, किरीबुरू इंस्पेक्टर वीरेंद्र एक्का, चक्रधरपुर एसडीएम रीना हांसदा,गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
ज्ञात हो कि 8 सितंबर 1980 में गुवा गोली कांड में कुल 11 आदिवासी शहीद हो गए थे। इन्हीं 11 शहीद हुए आदिवासियों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 8 सितंबर को शहादत दिवस गुवा में मनाई जाती है। आगामी 8 सितंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे हेलीकॉप्टर से गुवा पहुंचेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे। उसके बाद सारंडा के 50 मुंडा मानकी को मोटरसाइकिल वितरण करेंगे। आशंका जताई जा रही है कि 8 सितंबर को गुवा में लगभग 15 हजार लोगों की भीड़ जुटेगी।



टिप्पणियाँ