झारखंड छात्र संघ के प्रखंड प्रभारियों की घोषणा, Announcement of block in-charges of Jharkhand Student Union
जमशेदपुर। शुक्रवार को अखिल झारखंड छात्र संघ के द्वारा एक बैठक मानगो में आहूत किया गया। जिसमें संगठन के विस्तार एवं मजबूती हेतु वार्तालाप किया गया। बैठक में विभिन्न प्रखंडों के प्रभारियों का चयन किया …
जमशेदपुर। शुक्रवार को अखिल झारखंड छात्र संघ के द्वारा एक बैठक मानगो में आहूत किया गया। जिसमें संगठन के विस्तार एवं मजबूती हेतु वार्तालाप किया गया। बैठक में विभिन्न प्रखंडों के प्रभारियों का चयन किया गया। बैठक में उपस्थित कोल्हान प्रभारी हेमंत पाठक ने कहा इसी महीने के अंत में प्रदेश अधिवेशन होना है और इसी क्रम में पूरे झारखंड में युद्ध स्तर पर सांगठनिक कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जमशेदपुर ,पटमदा, चाकुलिया ,बहरागोड़ा, प्रखंड प्रभारियों का चयन किया गया और हमारा उद्देश्य है की कोल्हान स्तर पर छात्र संघ को मजबूती प्रदान करना है।
जमशेदपुर प्रखंड : जितेंद्र कुमार, गोपाल लायक, पटमदा प्रखंड : सचिन महतो, राम कुमार, बहरागोड़ा प्रखंड : ललित बेरा, राजीव बासके, चाकुलिया प्रखंड : गोविंद कदमा, बुबून दास को प्रभारी बनाया गया। इस बैठक में कोल्हान प्रभारी हेमंत पाठक, साहेब बागती,जिला संयोजक कामेश्वर प्रसाद ,जगदीप सिंह ,इस्मिता कुमारी,राहुल कुमार, राहुल पाठक ,राजेश महतो ,आयुष दास इत्यादि उपस्थित ।



टिप्पणियाँ