CKP

नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 3आईईडी बम को किया बरामद, जंगल में किया नष्ट,Naxalites recovered 3 IED bombs planted to harm the police, destroyed them in the forest

चक्रधरपुर।  पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने  टोंटो थाना क्षेत्र में दो दिनों में 3 आइईडी बम बरामद किए हैं। बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर उसे …

 नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 3आईईडी बम को किया बरामद, जंगल में किया नष्ट,Naxalites recovered 3 IED bombs planted to harm the police, destroyed them in the forest

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने  टोंटो थाना क्षेत्र में दो दिनों में 3 आइईडी बम बरामद किए हैं। बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर उसे नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी नक्सली संगठन भाकपा माओवादी नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन ,कांड़े, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्वनी, अपने रास्ते के सदस्यों के साथ कोल्हान के जंगलों में घूम रहा  है। सूचना के आलोक में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा 11 जनवरी से टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा ,तुम्बाहाका, रेंगडा, पाठतोरब,गोबुरु,लुईया एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोइलकेरा थाने के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेड़ा, बोयपाईससाग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय ,लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया है।


इस क्रम में रविवार को टोंटो थाना अंतर्गत तुम्बाहाका और पाटातोरब जंगली व पहाड़ी रास्ते सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 2  आइईडी बम और सोमवार को टोंटो थाना क्षेत्र के प्रधान घाट के आस पास जंगल क्षेत्र में 1 आइईडी बम बरामद कर पुलिस ने नक्सलियों का नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने सुरक्षा का मध्य नजर तीनों आईईटी बम को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया। पुलिस ने 8 किलो ग्राम का दो और 5 किलोग्राम का बम बरामद किया था। पुलिस को लगातार मिल रही सफलता के करण जवानों का हौसला बुलंद हैं।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280