डॉ विजय सिंह गागराई विधायक दीपक बिरूवा से मिले, Dr. Vijay Singh Gagrai met MLA Deepak Biruwa
चक्रधरपुर। पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉक्टर विजय सिंह गागराई दुर्गा पूजा के नवमी के दिन चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा से मुलाकात किया एवं उन्हें दुर्गा पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.…
चक्रधरपुर। पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉक्टर विजय सिंह गागराई दुर्गा पूजा के नवमी के दिन चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा से मुलाकात किया एवं उन्हें दुर्गा पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। जिसे सभी लोगों को सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा विधायक दीपक बिरुवा पूरे पश्चिम सिंहभूम जिला के जाने-माने उत्कृष्ट विधायक हैं। उनके विधायक काल में क्षेत्र का तथा ग्रामीणों का काफी विकास हुआ है। उन्होंने कहा विधायक दीपक बिरुवा से मिलने का मुख्य उद्देश्य उनके दिशा निर्देश से जनहित का कार्य करना है। उन्होंने कहा दुर्गा पूजा के अवसर पर हम सभी को जनहित के कार्य करने का संकल्प लेने की जरूरत है। जिससे गरीब, बेसहारा, वृद्ध, विकलांग एवं कमजोर वर्ग के लोगों को सभी सरकारी सहायता प्रदान किया जा सके. एवं अपने स्तर से भी उन्हें हर संभव मदद किया जा सके ।
इस उद्देश्य के साथ ही हमें अपने कदम को अपने निश्चय को आगे बढ़ाते रहना है। विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि जो लोग भी लोकहीत एवं जन सेवा का कार्य करते हैं, वह उसके साथ हैं .मानव कल्याण हेतु जो भी कार्य होगा उसमें मैं तन मन धन के साथ सहयोग करूंगा।


टिप्पणियाँ