श्री श्री अनुकूल चंद्र ठाकुर जी का सत्संग 8अक्टूबर रविवार को आयोजित, Satsang of Sri Sri Anukul Chandra Thakur ji organized on Sunday 8th October,
कांड्रा। पूरी दुनिया में ठाकुर जी के नाम से विख्यात श्री श्री अनुकूल चंद्र ठाकुर जी का सत्संग का आयोजन 2008 से कांड्रानिवासी स्वर्गीय हर्मेंद्र चंद्र महतो द्वारा शुभ आरंभ किया गया था। हर वर्ष की भांत…
कांड्रा। पूरी दुनिया में ठाकुर जी के नाम से विख्यात श्री श्री अनुकूल चंद्र ठाकुर जी का सत्संग का आयोजन 2008 से कांड्रानिवासी स्वर्गीय हर्मेंद्र चंद्र महतो द्वारा शुभ आरंभ किया गया था। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 अक्टूबर रविवार को भव्यरूप से सत्संग का आयोजन कांड्रा बस्ती के माता और बहनों द्वारा पूरे कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
सत्संग में काशीडीह मंदिर और सरायकेला मंदिर के साथ ठाकुरबारी आश्रम देवघर से भी रितिक उपस्थित होकर दीक्षा समारोह के साथ भक्तों को ठाकुर जी के उपदेशों के बारे में बताएंगे। इसमें मुख्य रूप से रितिक बृज किशोर नारायण आजाद, संजू दा, पप्पू दा, विनोद दा और अन्य उपस्थित रहेंगे। साथ ही सुदामडीह के सुकु दा और उनकी टीम द्वारा नृत्य और संगीत प्रस्तुत की जाएगी।
प्रेसवार्ता में विजय महतो द्वारा 8 अक्टूबर रविवार को होने वाले सत्संग की जानकारी दी। महिलाओं द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से माधवी महतो, संध्या दास मोदक, मनोरमा देवी, कुंती महतो, देवदास मोदक, प्रतिमा घटवारी, सरस्वती महतो, रेखा बनर्जी, माला देवी, फुलमनी देवी, तरुलता महतो, निहारी सिंह, विश्वर्या रजक, अनीता देवी, रेणुका देवी और अन्य लोग उपस्थित थी।



टिप्पणियाँ