9 को राजनगर में बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा नेता गणेश महाली ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा, BJP leader Ganesh Mahali took stock of the venue of Babulal Marandi's Sankalp Yatra in Rajnagar on 9th.
राजनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के ज़ारी संकल्प यात्रा के क्रम में आगामी सोमवार को राजनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार को सरायक…
राजनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के ज़ारी संकल्प यात्रा के क्रम में आगामी सोमवार को राजनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार को सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली ने ब्लॉक मैदान राजनगर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से लेकर सभा के आयोजन तक की तैयारियों से वे संतुष्ट दिखे। मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं संग जय श्री राम के नारे भी लगाए। तत्पश्चात वहां मौजूद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के संकल्प यात्रा के दौरान राजनगर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में भी काफी उत्साह का माहौल है।



टिप्पणियाँ