पोटका। जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके पोटका थाना अंतर्गत चेमाईजुड़ी में साकरो मुर्मू की हत्या करने वाले भतीजा हारेन मांझी को पोटका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद किया है। थाना प्रभारी विनोद टुडू ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया मृतका और आरोपी के बीच चाची भतीजा का रिश्ता है। साथ ही दोनों के बीच और प्रेम संबंध था। दो अक्टूबर को वह चाची साकरो के घर गया था। इसी दौरान और दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद उसने गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी हारेन माझी को जेल भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment