Bharagora

बहरागोड़ा पुलिस ने अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया, Baharagora police demolished illegal liquor distillery,

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा पुलिस ने शुक्रवार को दुर्गा पूजा के मद्देनजर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पाथरी और वर्णिपाल गांव से सटे स्वर्णरेखा नदी के किनारे संचालित अवैध देशी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया…

 बहरागोड़ा पुलिस ने अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया,  Baharagora police demolished illegal liquor distillery,

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा पुलिस ने शुक्रवार को दुर्गा पूजा के मद्देनजर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पाथरी और वर्णिपाल गांव से सटे स्वर्णरेखा नदी के किनारे संचालित अवैध देशी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया। पुलिस ने 250 किलो महुआ के जावा को नष्ट कर दिया और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों को नष्ट कर दिया। पुलिस की अभियान की सूचना पाकर भट्टी संचालक फरार हो गए।

इस संबंध में बहरागोड़ा थाना प्रभारी संतन तिवारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब निर्माण पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर भट्टी को ध्वस्त किया जा रहा है और आगे भी अभियान जारी रखने की बात कहीं है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध देशी शराब भट्टी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280