नवरात्रि पर गुवा मनोहरपुर मार्ग स्थित मां दुर्गा वनदेवी मंदिर में नवरात्रि पर नौ कुंवारी कन्याओं का पूजन कर कराया गया भोजन

गुवा  । गुवा मनोहरपुर मार्ग स्थित मां दुर्गा वनदेवी मंदिर में नवरात्रि पर नौ कन्याओं का किया गया पूजन। इस दौरान वन देवी दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा नवरात्रि विशेष पर मंदिर में पूजा अर्चना कर न…

नवरात्रि पर गुवा मनोहरपुर मार्ग स्थित मां दुर्गा वनदेवी मंदिर में नवरात्रि पर नौ कुंवारी कन्याओं का पूजन कर कराया गया भोजन

गुवा । गुवा मनोहरपुर मार्ग स्थित मां दुर्गा वनदेवी मंदिर में नवरात्रि पर नौ कन्याओं का किया गया पूजन। इस दौरान वन देवी दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा नवरात्रि विशेष पर मंदिर में पूजा अर्चना कर नौ कुंवारी कन्याओं का पूजन महिलाओं द्वारा किया गया तथा उन्हें मां दुर्गा के नौ रूपों में की गई पूजा अर्चना। पूजन के बाद कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। उसके बाद महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। 


जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर आकर भोग ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान वन देवी मां दुर्गा मंदिर के पुजारी नागेंद्र पाठक ने कहा कि ऐसा मान्यता है कि इस मंदिर में पूजा कर मां दुर्गा से जो भी मन्नते मांगी जाती है वह पूरी हो जाती है। इस दौरान मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्यों में साधु चरण सिद्धू, गंगा सिद्धू, संदीप गुप्ता, भोला नाथ साहू, नवी दत्त महापात्रो, रेणु सिंह, झरनी दास, शंकर राउत, लाल बहादुर, डॉक्टर बिपलब दास, बुलन राय चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280