टीम इंडिया का सेमीफाइनल का टिकट पक्का, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर, विराट शतक से चूके, शामी चमके, Team India's semi-final ticket confirmed, after defeating New Zealand by 4 wickets, it topped the points table, Virat missed a century, Shami shone.
धर्मशाला। भारत-न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप 2023 विश्व कप में भारत का सेमीफाइनल में जगह पक्का हो गया। भारत ने विश्व कप क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। 274 रनों के लक्ष्य का …
धर्मशाला। भारत-न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप 2023 विश्व कप में भारत का सेमीफाइनल में जगह पक्का हो गया। भारत ने विश्व कप क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को हिटमैन रोहित और शुभमन गिल की जोड़ी ने एक बार फिर धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों अर्धशतक से दूर रहे। विराट कोहली ने आज फिर जानदार पारी खेली। उन्होंने 104 गेंद पर 95 रन बनाये, जबकि श्रेयस अय्यर ने 33, केएल राहुल ने 27 व जाडेजा ने 39 रन बनाये।
रोहित और शुभमन गिल की जोडी ने चौके-छक्के के साथ पारी की शुरुआत की। हालांकि ये दुर्भाग्य रहा कि दोनों का बल्ला अर्धशतक की सलामी लेने से पहले ही खामोश हो गया। रोहित शर्मा 40 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने पारी में 4 छक्के व चार चौके लगाये, मतलब 46 रन में से 40 रन उनकी बाउंड्री से आये थे। वो फार्ग्यूशन की गेंद पर प्ले डाउन हो गये और उनकी गिल्लियां बिखर गयी।
शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, उनका बल्ला सधा दिख रहा था, लेकिन 26 के स्कोर पर फार्ग्यूशन की एक ललचाती गेंद पर वो काबू नहीं रख पाये और अपर कट लगाने के चक्कर में बाउंड्री पर लपक लिये गये। रोहित 71 के स्कोर पर आउट हुए थे, जबकि शुभमन उसके 5 रन बाद 76 के स्कोर पर पवैलियन लौट गये। रोहित व श्रेयस अय्यर अच्छी बैटिंग कर रहे थे, दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।
श्रेयस अय्यर काफी आक्रामक दिख रहे थे, उन्होंने 29 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली और बॉल्ट की गेंद को पुल करने के चक्कर में संतुलन खो बैठे और कैच थमा बैठे।
इससे पहले विश्व कप क्रिकेट के अहम मुकाबले में भारत को जीत के लिए न्यूजीलैंड ने 274 लक्ष्य दिया था। धर्मशाला में खेले जा रहे इस वनडे मैच में भारत ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर कोनवे अपना खातो खोले बिना सिराज की गेंद पर आउट हो गये। 9 रन पर पहला विकेट खोने के बाद दूसरे ओपन विल यंग भी ज्यादा देर नहीं खेल पाये17 के स्कोर पर वो भी सामी का शिकार हो गये।
चौथे ओवर में दो विकेट 19 रन पर गिर चुके थे, जिसके बाद भारतीय मूल के कीवी बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने मोर्चा संभाला और डैरी मिकेल के साथ शानदार159 रनों की साझेदारी की। रविंद्र ने शानदार 75 बनाये, जबकि मिकेल ने बेहतरीन 130 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाज सामी की गेंद का शिकार बने। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की बाकी के बल्लेबाज ज्यादा कुछ हाथ नहीं दिखा सके। हालांकि फिलिप्स ने 23 रनों की पारी जरूर खेली। न्यूजीलैंड की पूरी पारी 273 रनों पर सिमट गयी।


टिप्पणियाँ