महिलाओं ने सिंदूर खेल नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

गुवा  । गुवा के सात स्थानों पर हो रहे दुर्गा पूजा के विजयदशमी पर महिलाओं ने सिंदूर खेल नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई। सात स्थानों में कल्याण नगर दुर्गा पूजा, विवेक नगर दुर्गा पूजा, बिरसानगर दुर्ग…

महिलाओं ने सिंदूर खेल नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

 


गुवा । गुवा के सात स्थानों पर हो रहे दुर्गा पूजा के विजयदशमी पर महिलाओं ने सिंदूर खेल नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई। सात स्थानों में कल्याण नगर दुर्गा पूजा, विवेक नगर दुर्गा पूजा, बिरसानगर दुर्गा पूजा, रामनगर दुर्गा पूजा, कैलाश नगर दुर्गा पूजा, नुईया गांव स्थित रुंगटा कैंप दुर्गा पूजा तथा हिरजीहाटिंग दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं ने सिंदूर खेला। 


इस दौरान महिलाएं मां दुर्गा के प्रतिमा पर सिंदूर लगाकर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर मां दुर्गा को निमंत्रण दिया और कहा कि मां आबार आसबें। मां दुर्गा को विदाई करते हुए सभी महिलाएं की आंखें नम हो गई थी। 


वही रावण दहन का कार्यक्रम देर शाम को गुवा फुटबॉल मैदान में किया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व सांसद गीता कोड़ा होंगे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280