Chaibasa

चाईबासा : मनोहरपुर में युवती के प्रसव के बाद मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार , Chaibasa: Three accused arrested in the case of death of a girl after delivery in Manoharpur.

चाईबासा।  मनोहरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत तुरी टोला (भट्टी मोहल्ला) में एक महिला का अवैध रूप से घर में ही प्रसव कराने के पश्चात मृत्यु हो जाने तथा बच्चे के अवैध खरीद बिक्री के मामले का खुलासा करते हुए …

 चाईबासा : मनोहरपुर में युवती के प्रसव के बाद मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार , Chaibasa: Three accused arrested in the case of death of a girl after delivery in Manoharpur.

चाईबासा। मनोहरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत तुरी टोला (भट्टी मोहल्ला) में एक महिला का अवैध रूप से घर में ही प्रसव कराने के पश्चात मृत्यु हो जाने तथा बच्चे के अवैध खरीद बिक्री के मामले का खुलासा करते हुए दो सहिया तथा बच्चे को खरीदने वाली महिला की गिरफ्तारी हुई है।


बता दें कि मनोहरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत तुरी टोला (भट्टी मोहल्ला) में एक महिला का अवैध रूप से घर में ही प्रसव कराने के पश्चात मृत्यु हो जाने तथा बच्चे के अवैध खरीद बिक्री का मामला प्रकाश में आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला उपायुक्त द्वारा एसडीओ पोड़ाहाट, चक्रधरपुर के नेतृत्व में चार सदस्य टीम का गठन किया गया। 


जाँच के बाद यह बात प्रकाश में आया कि सहिया साधना साहू, सहिया चान्दू चाम्पिया तथा बच्चे को खरीदने वाली चाण्डिल निवासी गुड्डी गुप्ता ने जानबुझ कर पूर्व नियोजित तरीके से युवती मुन्नी चाम्पिया के जान को खतरे में डाल कर गैर संस्थागत प्रसव कराया। जिससे युवती की मृत्यु हो गयी। जिसके बाद प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मनोहरपुर के टंकित आवेदन के आधार पर मनोहरपुर थाना कांड संख्या- 40/2023 दिनांक- 06.10.2023 धारा- 304/370(4)/120(B) भा0द0वि0 एवं 81 किशोर न्याय (बच्चो की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम-2015 दर्ज किया गया।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280