Gua

वन्य प्राणी सप्ताह का हुआ समापन समारोह, पेड़ पौधे एवं जंगली जानवरों की रक्षा करने का लिया संकल्प, Concluding ceremony of Wildlife Week, pledge taken to protect trees, plants and wild animals

गुवा । वन्यप्राणी सप्ताह के तहत सारंडा वन प्रमंडल व टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट लिमिटेड  के संयुक्त तत्वावधान में बराईबुरू वन विश्रामगार, गुवा में वन्य प्राणी सप्ताह 2023 का समापन समारोह का आयोजन किया ग…

 वन्य प्राणी सप्ताह का हुआ समापन समारोह, पेड़ पौधे एवं जंगली जानवरों की रक्षा करने का लिया संकल्प, Concluding ceremony of Wildlife Week, pledge taken to protect trees, plants and wild animals



गुवा। वन्यप्राणी सप्ताह के तहत सारंडा वन प्रमंडल व टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट लिमिटेड  के संयुक्त तत्वावधान में बराईबुरू वन विश्रामगार, गुवा में वन्य प्राणी सप्ताह 2023 का समापन समारोह का आयोजन किया गया। वन्यप्राणी सप्ताह के उपलक्ष में अलग-अलग विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बोकना स्कूल से प्रथम जुड़िया बोदरा, द्वितीय सुखराम चाम्पिया तथा तृतीय जोंगो मेलगांडी रहा। 


बरायबुरु स्कूल से प्रथम राकेश बारी, द्वितीय देवी दास तथा तृतीय गोलु राम रहा। बिचायकिरी स्कूल से प्रथम शांति हेंब्रम व गोमा हेंब्रम, द्वितीय निखिल जोंकों तथा तृतीय ममता सुरेन रही। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डीएफओ के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सारंडा वन क्षेत्र में वनों के साथ-साथ वन प्राणियों की रक्षा हेतु विशेष योगदान देने के लिए वनरक्षियों व ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 


उसके बाद वन्य प्राणी सप्ताह पर चाईबासा टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जंगल में रहने वाले जानवरों की रक्षा करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सारंडा वन पदाधिकारीयों ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अविरुप सिन्हा ने बताया कि प्रकृति ने हमें सब कुछ प्रदान किया है। विकास की सीढ़ियां चढ़ते हुए मानव द्धारा कई वन्य प्राणियों को लुप्त होने के कगार पर पहुंचा दिया है। पारिस्थितिक तंत्र के साथ छेड़छाड़ में वन्यजीवों के लुप्त होने से हमारा प्राकृतिक एवं वातावरण संतुलन नष्ट होता जा रहा है। 


वन्यजीवों की विलुप्त होने की स्थिति में हमे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जंगल में अतिक्रमण होने से जानवर उग्र रूप धारण कर रहे हैं। हाल ही में कई संस्थाओं द्वारा यह मांग की गई है कि हाथी धरती पर एक विशाल व महान जीव है उनके लिए अपमानसूचक शब्द का इस्तेमाल ना किया जाए। सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि हाथियों एवं जंगली जानवरों की आसपास ना जाए, उन्हें परेशान ना करें। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे जीव जंतुओं सब एक कड़ी से जुड़े हुए हैं। 


इसमें किसी एक से भी छेड़छाड़ करने पर परेशानी सभी को होती है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि पौधे जंगल वन्यप्राणियों की रक्षा करें। वन एवं वन्य जीवो का संरक्षण के लिए सभी को सजग होना पड़ेगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य यही था कि बच्चों को प्रकृति एवं वन्यजीवों के साथ जोड़ना था। जब वह कुछ उनके बारे में लिखेंगे या करेंगे तो वह कहीं ना कहीं अप्रत्यक्ष रूप से उनके साथ जोड़ रहे हैं। 

उन्होने अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से जुड़े कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर संलग्न पदाधिकारी नितीश कुमार, गुवा वन क्षेत्र पदाधिकारी रामानंदन राम, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट लिमिटेड के खान प्रबंधक एनके श्रीनिवास राव, देवाशीष दास, राजीव कुमार व सारंडा वन प्रमंडल के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280