Ranchi

पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका पर अब 2 नवंबर को सुनवाई, Hearing on bail plea of ​​former DC Chhavi Ranjan now on November 2

रांची।  लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत अर्जी पर आज शुक्रवार को रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान ED की तरफ से जवाब दाखिल…

पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका पर अब 2 नवंबर को सुनवाई, Hearing on bail plea of ​​former DC Chhavi Ranjan now on November 2

रांची। लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत अर्जी पर आज शुक्रवार को रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान ED की तरफ से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया,  जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 2 नवंबर की तिथि निर्धारित की। ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक रमित सत्येंद्र ने बहस की। वहीं छवि रंजन की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक चौधरी ने बहस की।

गौरतलब है कि ED रांची में लैंड स्कैम से जुड़े दो मामलों की जांच कर रही है। दोनों ही मामलों में छवि रंजन को अभियुक्त बनाया गया है। फिलहाल जिस केस में उन्होंने जमानत अर्जी दाखिल की है, वह चेशायर होम रोड में फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री का केस है। 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280