CKP

तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, दो की स्थिति गंभीर, गाड़ी फरार, A speeding car crushed four people, the condition of two was critical, the car absconded.

चक्रधरपुर।  रांची- चाईबासा मुख्य मार्ग एन एच 75 ई चक्रधरपुर शहर के शहीद भगत सिंह चौक के पास एक तेज रफ्तार कार चार लोगों को रौंद कर घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल …

 तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, दो की स्थिति गंभीर, गाड़ी फरार, A speeding car crushed four people, the condition of two was critical, the car absconded.

चक्रधरपुर। रांची- चाईबासा मुख्य मार्ग एन एच 75 ई चक्रधरपुर शहर के शहीद भगत सिंह चौक के पास एक तेज रफ्तार कार चार लोगों को रौंद कर घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद दो लोगों को गंभीर चोट होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया।


 घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे रांची से चाईबासा जा रही एक तेज रफ्तार कार ने चक्रधरपुर शहर के शहीद भगत सिंह चौक के समीप एक तेज रफ्तार कार ने चारों को रौंदकर घटनास्थल से फरार हो गया। इसमें शीतला मंदिर निवासी प्रमोद कुमार, शांति नगर निवासी हार्दिक कुमार, चांदमारी निवासी सिराज खान, पुरानी रांची रोड निवासी चंचल कुमार समेत कई लोग घायल हो गए।


घटना के बाद सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां गंभीर रूप से घायल पुरानी रांची रोड निवासी चंचल कुमार व चांदमारी निवासी सिराज खान की गंभीर स्थिति को देखते हुए। ड्यूटी में कार्यरत डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को रेफर कर दिया। चंचल के शरीर में अंदरूनी चोट लगी है, जबकि सिराज का पैर टूट गया है।


घटना के बाद लोगों ने कार को पकड़ने का कोशिश की किया, लेकिन कार घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन घटनास्थल में कार का नंबर प्लेट गिर गया। नंबर प्लेट में पश्चिम बंगाल का नंबर अंकित है। जिसमें डब्ल्यूबी 16एफ- 4970 है। घटना के बाद चक्रधरपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और नंबर प्लेट को लेकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280