LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

सारंडा के रोवाम गांव में ग्राम सभा में दर्जनों योजनाओं का चयन, Dozens of schemes selected in Gram Sabha in Rowam village of Saranda


गुवा। गंगदा पंचायत के रोवाम गांव में मुंडा बुधराम सिद्धू एवं मुखिया राजू सांडिल की संयुक्त अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। इसमें योजनाओं का चयन सर्वसम्मति से किया गया। मुंडा बुधराम सिद्धू ने बताया कि इस ग्रामसभा में डीएमएफटी फंड से हांडलिया पीडब्ल्यूडी से झाड़बेड़ा तक पीसीसी सड़क, झाड़बेड़ा सरना स्थल की बाउन्ड्री, गोप टोला में सामुदायिक भवन, शिव मंदिर का बाउन्ड्री, रोवाम में हाईमास्ट लाईट, मुंडा भवन का निर्माण, माला पूर्ति एवं बाबूलाल गोप के घर के सामने अलग-अलग डीप बोरिंग व जलमीनार का निर्माण होगा। 

प्रकाश गोप के घर से कारो नदी तक पीसीसी सड़क, कारो नदी तट पर महिलाओं के लिये स्नानागार, बुरुसाई टोला के माय पूर्ति एवं बंगरा सिद्धू के घर के सामने अलग-अलग आरसीसी पुलिया का निर्माण होगा। सोकवा टोला के मुंजीराम सिद्धू के घर के सामने आरसीसी पुलिया, रोवाम के राम पूर्ति के घर के सामने आरसीसी पुलिया, हाट-बाजार में यात्री शेड एवं शौचालय का निर्माण होगा। 

दुर्गा मंडप, हाट-बाजार क्षेत्र में श्मशान घाट का निर्माण, हांडिसया देव स्थान का बाउन्ड्री निर्माण होगा। इन सारी योजनाओं का चयन ग्रामसभा में की गई। ग्रामसभा की बैठक में पंसस रामेश्वर चाम्पिया, जगन्नाथ गोप, बैरागी गोप, शंकर गोप, रवीन्द्र गोप, नवीन सिद्धू, मंगल सिद्धू, मेघराय सिद्धू, जोगेन सिद्धू, राजा गोप आदि दर्जनों मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment