Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

बालिकाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना है : मुखिया, Girls have to be educated and empowered: Chief,

 


गुवा। अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुखिया चांदमनी लागुरी की अध्यक्षता में गुवा पूर्वी के नानक नगर में बालिकाओं और महिलाओं के साथ बैठक किया गया। बाल अधिकार सदस्य गुवा पूर्वी सह सलाहकार एस्पायर नोवामुंडी प्रखंड पदमा केशरी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के जागरूक करना है। 

यह दिन बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाना, लड़कियों को शिक्षा से लेकर स्वास्थ, कैरियर के लिए मार्ग उपलब्ध कराने। उनके जन्म के बाद यह सुनिश्चित करना की उन्हें उचित पोषण और शिक्षा मिले, ताकि वो अपने सपनों को साकार कर सके। अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया गया की बालिका के जन्म को जश्न मनाकर उनकी रक्षा करके और उन्हें शिक्षित कर सशक्त बनाए। मुखिया चांदमनी लागुरी ने बालिकाओं को पढ़ाई को सबसे पहले प्राथमिकता देना है। 

साथ ही बालिकाओं को समय से घर आने और किसी भी आपत्ति जनक समस्या होने पर अपने परिजनों को बताने को कहा। किशोरी समूह को बनाने के लिए एस्पायर से बिनीता पान ने जागरूक किया। बैठक में मुखिया चांदमनी लागुरी, उपमुखिया सुनीता समद, वार्ड सदस्य जानो चातर,पदमा केशरी, द्रोपदी हेस्सा, अंजली नायक, रितिका साहू, सहिया दीपिका सिंकु, शांति दास, एसएचजी की महिलाएं, एस्पायर से कृष्णा गोप, सताक्षी दास, बिनीता पान और बालिकाएं उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template