Bharagora

डॉ गोस्वामी ने बाबूलाल मरांडी के जनसभा को ऐतिहासिक बनाने हेतु बहरागोड़ा सभास्थल का किया मुआयना, Dr. Goswami inspected Baharagora meeting place to make Babulal Marandi's public meeting historic.

बहरागोड़ा।  भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा नेताओं के साथ 12 अक्तूबर को बहरागोड़ा में आहूत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सभास्थल का मुआयना किया। 12 अक्तूबर को बहर…

 डॉ गोस्वामी ने बाबूलाल मरांडी के जनसभा को ऐतिहासिक बनाने हेतु बहरागोड़ा सभास्थल का किया मुआयना,  Dr. Goswami inspected Baharagora meeting place to make Babulal Marandi's public meeting historic.


 बहरागोड़ा। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा नेताओं के साथ 12 अक्तूबर को बहरागोड़ा में आहूत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सभास्थल का मुआयना किया। 12 अक्तूबर को बहरागोड़ा के शाखा मैदान में संकल्प जनसभा आयोजित होगा। इस जनसभा में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार लोगों के सम्मिलित होने का अनुमान है।

जनसभा को ऐतिहासिक बनाने हेतु सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी पूर्व विधायक कुणाल षाड़॔गी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। भाजपा के रंग का विशाल पंडाल का निर्माण हो रहा है। बाबूलाल मरांडी के बहरागोड़ा आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इस अवसर पर डॉ गोस्वामी ने कहा कि मौजूदा हेमंत सरकार से लोग निराश हैं। सर्बत्र भ्रष्टाचार का बोलबाला है। 12 अक्तूबर को बाबूलाल मरांडी की जनसभा राज्य के सत्ता परिवर्तन का दिशा प्रदान करेगा।

डॉ गोस्वामी के साथ  सभास्थल का  मुआयना करने  भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, बाप्टु साव, निर्मल दुबे, महादेव बैठा, राजकुमार कर, उत्पल पैड़ा,  मिहिर दलाई, दीपंकर साव, यादव पात्र,हेमकांत भुईंया समेत अन्य उपस्थित थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280