Jamshedpur

अग्रसेन जयंती पर मानगो राजस्थान नवयुवक संघ में हुआ तोल मोल के बोल का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, On the occasion of Agrasen Jayanti, a competition was organized in Mango Rajasthan Youth Association, the winners were awarded.

जमशेदपुर।  पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तहत सोमवार को अग्रसेन जयंती के दूसरे दिन का कार्यक्रम राजस्थान भवन मानगो में संपन्न हुआ। अग्रवाल सम्मेलन मानगो शाखा, राजस्थान नवयुवक संघ एवं मारवाड़ी य…

 अग्रसेन जयंती पर मानगो राजस्थान नवयुवक संघ में हुआ तोल मोल के बोल का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, On the occasion of Agrasen Jayanti, a competition was organized in Mango Rajasthan Youth Association, the winners were awarded.


जमशेदपुर। 
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तहत सोमवार को अग्रसेन जयंती के दूसरे दिन का कार्यक्रम राजस्थान भवन मानगो में संपन्न हुआ। अग्रवाल सम्मेलन मानगो शाखा, राजस्थान नवयुवक संघ एवं मारवाड़ी युवा मंच आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा के संयुक्त तत्वाधान में दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

कांच की बॉटल सजाओ प्रतियोगिता में रहे ये विजेता : प्रथम पुरस्कार रूपा अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार श्रेया अग्रवाल, तृतीय पुरस्कार शोभा अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल को प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता की निर्णायक सुजाता गोयल एवं अनिता अग्रवाल रहीं। विजेताओं को आगामी 15 अक्टूबर को मुख्य समारोह में जीवनी दामोदर मोदी सभागार, धालभूम क्लब ग्राउंड, साकची में पुरस्कृत किया जाएगा। 

तोल मोल के बोल : एक आकर्षक प्रतियोगिता तोल मोल के बोल का आयोजन किया गया। जिसमें संचालन अंकिता लोधा ने किया। मंच से संचालक द्वारा पांच कूपन निकाले गये। जिनके नंबर निकले, वे पांचों दर्शक मंच पर आये. संचालक द्वारा उन्हें एक प्रॉडक्ट दिखाया गया और पांचों प्रतिभागियों से उसका मूल्य पूछा गया। जिस प्रतिभागी द्वारा बताई गई कीमत, प्रॉडक्ट की असली कीमत के सबसे करीब हुई, वह प्रॉडक्ट उस प्रतिभागी का हो गया।

लगभग तीस पुरस्कार वितरीत किये गए। इस प्रतियोगिता की निर्णायक संजना अग्रवाल रहीं। तोल मोल के बोल के पुरस्कार प्रायोजक मंटू अग्रवाल, अंकित अग्रवाल गोलू, प्रशांत अग्रवाल, संजना अग्रवाल, अंकिता लोधा, खुशबू कांवटिया, अनुराधा केडिया एवं दिलीप कांवटिया रहे। 

मानगो के वरिष्ठ जनों को किया गया सम्मानित : गोविंद राम जोशी, बिहारी लाल शर्मा, महावीर प्रसाद अग्रवाल, मामचंद अग्रवाल बसंत मानगो आयोजन में रहे कई कार्यकर्ता सक्रिय महावीर प्रसाद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, शिव प्रकाश शर्मा, विजय खेमका, सीमांत अग्रवाल, मनोज केजरीवाल,  नवल किशोर अग्रवाल, नीलम देबुका, किरण खेमका, निधि पटवारी, जवाहर लाल डांगा, पंकज अग्रवाल, नरेश चौधरी, हरि ओम गोयल, विष्णु अग्रवाल, बिहारी लाल शर्मा, गोविंद राम शर्मा।

जिला पदाधिकारियों ने लिया भाग : अग्रसेन जयंती के स्वागताध्यक्ष अशोक चौधरी, अध्यक्ष संदीप मुरारका, महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल सी ए, पुस्तिका संपादक कमल किशोर अग्रवाल, मुख्य कार्यक्रम संयोजक सुरेश कांवटिया, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया, दीपक पारीक, बलराम अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष सन्नी संघी, अग्रसेन मेला प्रभारी उमेश खीरवाल, विनोद शर्मा, राजेश रिंगसिया, उत्तम मोदी, सुमन नागेलिया, संगीता मित्तल, विनीता नरेडी़, कविता अग्रवाल, खुशबू कांवटिया, वर्षा चौधरी।

आज होगा साकची में अंताक्षरी का आयोजन : अग्रसेन जयंती के तृतीय दिवस में मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा अग्रसेन भवन साकची में संध्या 4 बजे से अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लगभग 12 प्रविष्टियाँ प्राप्त हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम की संयोजिकाएं निशा अग्रवाल, मनीषा मुरारका, रजनी बंसल रश्मि झाझरिया एवं बबीता मूनका हैं। साकची में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जुस्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय शामिल होंगे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280